विस्तार
Hindi Jokes: हर किसी की जिंदगी में दुख और सुख का आना जाना चलता रहता है। लेकिन हमें अच्छे और बुरे दोनों ही वक्त में मुस्कुराते रहना चाहिए। दुख के वक्त में भी हंसने-मुस्कुराने से सकारात्मकता आती है और जल्दी ही यह समय गुजर जाता है। हंसने-मुस्कुराने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। बुरे समय में भी जोक्स और चुटकुले आपको हंसाने का काम करते हैं। इसलिए मानसिक तनाव से बचने और स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो आपके चेहरे पर हंसी ला देंगे।
पत्नी ने एक दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया तो उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...
आंखों का इलाज
दिल का इलाज
पत्नी ने अपना नंबर डायल किया, तो आया 'लाइलाज'
पति पर फूटा गुस्सा!
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बिल्लू- टीचर के लिए।
डॉक्टर- पर क्यों?
बिल्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं....!!
English के अलावा हिंदी में भी कुछ शब्द Silent होते हैं।
जैसे की अगर ध्यान दिया हो तो… ,
जब कोई दुकानदार भाव करते समय कहता है कि “आपको ज्यादा नहीं लगाएंगे” तो इसमें..
“चूना” शब्द Silent होता है।
पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न?
पति- हां... वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की 'पूजा' पहले हुई..!!
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो।
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कब से वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां...