Pakistan Strange Law: दुनिया के हर देश में अलग-अलग कानून बने हैं, जिनका लोग पालन करते हैं। कई देशों में ऐसे अजीबोंगरीब कानून हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस मामले में पाकिस्तान पहले नंबर है। यहां पर कई ऐसे कानून हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। इन कानूनों के कारण पाकिस्तान की पूरी दुनिया में आलोचना होती है। कुछ साल पहले भी पाकिस्तान की एक कानून को लेकर खूब आलोचना हुई थी। आईए जानते हैं पाकिस्तान के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में।
किसी दूसरे का फोन छूना है गौरकानून
पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी है। अगर किसी ने गलती से भी किसी दूसरे का फोन छू दिया है, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसे करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है। अब आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी। आप सोच रहे होंगे कि क्या किसी फोन छूने पर भी जल हो सकती है।
अनुवाद करना है गैरकानूनी
पाकिस्तान में कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं किया जा सकता है। इन शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद करना गैरकानूनी माना जाता है। यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। अगर कोई इनका अंग्रेजी अनुवाद करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाती है।
यहां नहीं जा सकता कोई
पाकिस्तान के किसी नागरिक को इजरायल जाने की इजाजत नहीं है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं दिया जाता है।