Bollywood Clebs: सरेआम धुंए के छल्ले उड़ाते हैं ये सितारे, लिस्ट में शामिल रानी से लेकर अजय
फिरकी टीम, नई दिल्ली
Published by:
सोनिया चौहान
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:33 AM IST
बॉलीवुड स्टार्स
- फोटो : amar ujala
सिगरेट पीना या किसी भी तरह का धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन कई बार बॉलीवुड के सितारों को सरेआम धुएं के छल्ले उड़ाते देखा जा चुका है। आज हम आपको उन बॉलीवुड स्टार्स के बारें में बताएंगे जिन्हें सरेआम धुएं के छल्ले उड़ाते देखा जा चुका है।
माहिरा खान
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। जिनमें माहिरा न्यूयॉर्क में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ स्मोक करती नजर आ रही थीं।
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान हिंदी सिनेमा के उन स्टार्स में गिने जाते हैं, जो 90 के दशक से लेकर अबतक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। बीते समय पहले सलमान को बिग बॉस ओटीटी 2 के सेट पर सिगरेट पीते स्पॉट किया गया था।
अनन्या पांडे
- फोटो : ananya panday instagram
अनन्या पांडे
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी एक्टिंग और कमाल के फिगर के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं। बीते समय पहले अनन्या पांडे की भी एक फोटो सामने आई थी, जिसमें उनको सिगरेट पीते हुए देखा गया था।
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : एक्स
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की भी एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। जिसमें प्रियंका अपने पति निक जोन्स और मां मधु चोपड़ा के साथ सिगरेट के छल्ले उड़ाती नजर आ रही थीं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। शाहरुख एक चेन स्मोकर हैं, उन्हें सिगरेट पीने की इतनी लत है कि वह इसके बिना रह ही नहीं पाते हैं
अजय देवगन
- फोटो : ajay devgun instagram
अजय देवगन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'सिंघम' यानी अजय देवगन भी एक चेन स्मोकर हैं। अजय कई बार इस बात का खुलासा भी कर चुके हैं कि उन्होंने स्मोकिंग छोड़ने की कई बार कोशिश की है।