विस्तार
हिंदी जोक्स: हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है दिन अच्छा बीतता है और चेहरे पर खुशी रहती है। इंसान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हमेशा चिंतित रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए जिससे मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पप्पू- मुझे सारे सड़े हुए, खराब आम दे दीजिए।
दुकानदार- सड़े हुए?
पप्पू- हां, सड़े और खराब।
दुकानदार- ठीक है, यह लीजिए।
पप्पू- अब इसे बगल में रखिए और बचे हुए अच्छे आमों में से 1 किलो दे दीजिए।
कुछ लोग गर्मियों में इतना पानी पीते हैं कि पेट के चूहे भी बोल पड़े।
थोड़ा खाना भी डाल दे। थक गए हैं तेरे स्विमिंग पूल में डुबकी लगा लगाकर।
अजय- क्या तुम्हें पता है कि गर्मी आने की अधिकारिक घोषणा कैसे होती है?
विजय- कैसे?
अजय- जब टीवी पर नाइसिल और नवरत्न ठंडा तेल का ऐड आने लगे तो समझो 'गर्मी' आ गई है।
Jokes: राजू ने स्वर्ग में जाकर भगवान से कही ऐसी बात, जानकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की- आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर देख लिया।
बॉयफ्रेंड- ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में।
लड़की- फिर क्या, बस का किराया वापस ले लिया।
फैमिली बहुत डेंजर है मेरी।
लड़की से लड़का बोला- डार्लिंग मुझे तुम्हारी
आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला-
हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा।